November 19, 2026

कॉल रिकॉर्ड की हिस्ट्री दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

IMG_20240128_212458.jpg

सामना:- रायगढ़:- थाना चक्रधरनगर में जूटमिल थाना क्षेत्र की युवती ने साहिल महंत नामक  युवक के विरुद्ध मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के ग्राम उल्खर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

   पीड़ित युवती ने बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास पिछले कई दिनों से कॉल आ रहा था जिसे वह ब्लॉक की थी, कुछ दिनों पहले पति से विवाद मन मुटाव होने पर वह मायके चली गई थी । जहां फिर एक अनजान नंबर से साहिल महंत नाम का व्यक्ति संपर्क किया जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी। 9 जनवरी को वह मायके से रायगढ़ इलाज कराने आई थी तो साहिल अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में दोनों के पुराने कॉल रिकॉर्ड मोबाइल में दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर चक्रधरनगर के एक कॉलोनी ले जाकर मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर पुराने कॉल हिस्ट्री के स्क्रीन शाॅट पति को भेज देने की धमकी दी

लोकलाज के भय से पीडिता ने अपने घर में इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी,लेकिन साहिल द्वारा लगातार फोन कर परेशान करने पर उसने अपने पति और घर वालों को बता दिया मामले पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement Carousel