November 19, 2026

CGBSC- 10वीं,12वीं परीक्षा की तारीख जारी,1मार्च से 28मार्च तक होंगी परीक्षा

n642670929173380218726135827f3d6e375e9c6b0a52922317939061fdd328f150f8c0961e322431f4f66b.jpg

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षक मंडल ने दसवीं और बारहवीं  मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है। मंडल के सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी , जबकि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी।

ये दोनों ही परीक्षायें सुबह की पाली में नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक आयोजित होंगी।

इसी कड़ी में शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 01 मार्च से 10 मार्च के बीच सुबह नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक सम्पन्न होगी। मुख्य परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी मण्डल की बेबसाईट पर देखी जा सकती है।

Advertisement Carousel