तुरंगा आश्रम के अतिथि शाला भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

0
IMG-20240202-WA0726.jpg

सामना:- रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में हो रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री साय शुक्रवार की दोपहर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।जहांआर्ष गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का फूलो की बौछार से स्वागत किया।

सन 1992 मेंआर्ष गुरुकुल आश्रम की स्थापना हुई है, आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ पुरातन वेदों की भी शिक्षा दी जाती है।मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में तीन कमरों के अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया।।आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में प्रतिदिन सुबह और सायंकाल दी जाती है वेदों की शिक्षा,छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे भी आश्रम में अध्ययन करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *