October 30, 2026

CG Breaking – सीएम साय सहित 12 मंत्रियों को मिला प्रभार, रायगढ़ ज़िले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी

IMG_20240130_183644.jpg

Samna Raipur Chhattisgarh:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा गया है। इसमें मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बिलासपुर,कोरबा और बेमेतरा का प्रभार सौंपा गया है।इसी तरह मंत्री राम विचार नेताम को रायगढ़, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर,कोरिया का दायित्व दिया गया है। साथ ही रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को सरगुजा,जांजगीर चांपा,जशपुर जिले का प्रभार मिला है,नीचे देखें जारी लिस्ट