लड़की से छेड़खानी का आरोपी  छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गया जेल….

0
IMG-20240504-WA1077.jpg

 सामना:- रायगढ़:- 04 मई:- महिला द्वारा थाना चक्रधरनगर में उसकी नाबालिग लड़की के साथ गांव के हेमलाल साव द्वारा गंदी नियत से छेड़छाड़ करने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी ।

महिला बताई कि 2 अप्रैल के शाम बालिका गांव के दुकान सामान खरीदने गई थी । जहां पीछे से आकर हेमलाल साव लड़की को गलत तरीके से स्पर्श कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया । लड़की घर आकर रोते हुए घटना बताई । तब बालिका की मां उसे साथ लेकर दुकान गई । लड़की ने दुकान में खड़े हेमलाल की ओर इशारा कर गंदी नियत से छुना और गंदी बातें करना बतायी ।

पीड़ित बालिका की मां द्वारा हेमलाल पर कार्यवाही करने थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया । आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपित हेमलाल साव पर अप.क्र. 220/2024 धारा 354, 354-क आईपीसी 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले में संवेदनशीलता बरतते हुये पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर पीड़ित बालिका का महिला जांचकर्ता अधिकारी से विस्तृत कथन कराकर तत्काल आरोपी हेमलाल साव  उम्र 26 वर्ष की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । चक्रधरनगर पुलिस  द्वारा आरोपी काे संगीन धाराओं में  गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *