चुनाव खत्म होते ही EOW की कार्रवाई शुरू,कई जिलों में छापे

0
n6070764161715230692473fc340f54d4af7785652d067f9b2503fe5a464f585a5a8bbc51dd01d3b9aa8581.jpg

Mahadev Betting App Case लोकसभा

Samna लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण पूरा होते ही छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में के बार फिर से हड़कंप मचा है। 15000 करोड़ रुपये के महादेव बुक सट्टेबाजी एप मामले ईओडब्ल्यू ने गुरुवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापा मारा है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों में दबिश देकर कार्रवाई कर रही है, इनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं।

पूर्व सीएम सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर :- महादेव सट्टा ऐप केस में करीब महीने भर पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोप लगे थे कि पूर्व राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रोटेक्शन मनी लेकर महादेव ऐप के अवैध कारोबार में मदद की थी. हालंकि इस पूरे मामले पर भूपेश बघेल ने अपना पक्ष रखते कहा था कि FIR की कॉपी में कहीं भी उनका नाम नहीं है. सिर्फ राजनीति के लिए ये बातें की जा रही हैं. इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि जो गुनाह करेगा उस पर एफआईआर जरूर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *