Raigarh 27 टैंकरों से पहुंचाया गया शहर में पानी,आपूर्ति में नहीं हुई कमी

0
IMG_20240602_184136.jpg

सामना:-रायगढ़:- आंधी तूफान के कारण रातभर बिजली गुल से पानी सप्लाई बाधित रही। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सुबह से ही टैंकरों से जरूरतमंद जगहों पर पानी सप्लाई शुरू कर दी गई थी। बिजली आने पर तत्काल पानी फिल्टर प्लांट से पानी टंकी को भरा गया और शाम के समय पानी सप्लाई की गई। सुबह से शाम तक 27 टैंकर पानी सप्लाई कर शहर में पानी की दिक्कत नहीं होने दिया गया।


शनिवार की शाम आए आंधी तूफान के कारण रात भर बिजली गुल की समस्या रही। इससे 27 एमएलडी, 9 एमएलडी एवं 17 एमएलडी सभी वाटर फिल्टर प्लांट बंद रहे। इसे देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा सुबह से जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई शुरू कर दी गई थी। बिजली आने के बाद तत्काल सभी फिल्टर प्लांट केवपानी टंकी को भरा गया। इसके बाद शाम के समय शहर में पानी की सप्लाई शुरू की गई, लेकिन जहां पर भी पानी नहीं होने की बात सामने आई, वहां टैंकरों से भी पानी की उपलब्धता कराई गई। सुबह से शाम तक 27 टैंकर पानी शहर के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया और जरूरतमंदों तक पानी पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *