चींटी की चाल चल रहा बिजली विभाग!.. आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

0
IMG_20240602_195223.jpg

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ में शनिवार की रात आए तेज आंधी तूफान से कई जगहों पर विद्युत पोल के टूटने और पेड़ों की डंगाल बिजली के तारों पर टूट कर गिरने से शहर सहित पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हुई आंधी तूफान से रायगढ़ शहर में करीब 35 से 40 फीडर से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। 20 से अधिक बिजली के पोल गिर गए । कई जगहों पर पेड़ बिजली की तारों में गिर गए हैं। जिससे तारें भी टूट गई हैं।

रायगढ़ शहर के साथ आस पास के ग्रामीण इलाकों के साथ कोड़ा तराई, किरोड़ीमल नगर, तमनार, लैलूंगा में भी कुछ जगहों पर पोल गिरे हैं।सभी जगहों पर मरम्मत का काम चल रहा है। लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा और आक्रोशित शहरवासियों ने बिजली दफ्तर के सामने  चक्काजाम कर घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

आक्रोशित लोगों का कहना था कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने बिजली विभाग चींटी की चाल चल रहा है,24 घंटे बीतने को आए लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों में अब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ना होने की वजह से लोग गर्मी से बेहाल हैं,

इधर सड़क पर चक्काजाम से यातायात प्रभावित होते देख लोगों को शांत करने मौके पर तहसीलदार, एसडीएम पहुंचे साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि आंधी तूफान से बिजली आपूर्ति में बहुत क्षति हुई है जिसे सुधारने पूरा अमला जुटा हुआ है जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी।जिसके बाद आक्रोशित लोग आश्वासन लेकर वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *