पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20240603-WA1244.jpg

संतान नहीं होने पर पति करता था प्रताड़ित

सामना – रायगढ़ –  संतान नहीं होने की बात पर पति ने अपनी पत्नी को इस कदर प्रताड़ित किया कि पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी इहलीला ही समाप्त कर ली।मामला रायगढ़ जिले अंतर्गत  ग्राम पखनाकोट के थाना कापू का है।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत:- 1 जून को थाना कापू में ग्राम पखनाकोट ढूढबहार में रहने वाले परमेश्वर मिंज ने उसकी बेटी हीरो मिंज  की आकस्मिक मौत पर मर्ग इंटिमेशन रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि हिरो मिंज और बैसाखु लकडा दोनों पति पत्नी के रूप में रह रहे थे, दोनों का संतान नहीं है। 01 जून 2024 की सुबह बेटी और दामाद के बीच संतान नहीं होने की बात को लेकर आपस में लडाई- झगडा हुआ। बेटी हीरो  घर से शौंच के लिए अकेली गई और थोड़ी देर बाद आकर घर के आंगन में खाट में सो गई जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर कापू अस्पताल ईलाज कराने के लिये ले जा रहे थे कि सुबह करीब 11.30 बजे उसकी की मौत हो गई।

संतान नहीं होने पर पति करता था प्रताड़ित:- पिता की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 40/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मृतिका के वारिसान, गवाहों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें मृतिका को आरोपित बैसाखू लकडा द्वारा संतान नहीं होने से प्रताड़ित करने पर हीरो मिंज द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की बात सामने आई।

थाना कापू में मर्ग जांच पर आरोपित बैसाखू लकडा पिता सालिक राम लकड़ा 50 साल निवासी ग्राम चितामाडा थाना कापू के विरूद्ध अप.क्र. 70/2024 धारा 306 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आज  आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *