Raigarh पत्रकार आलोक व अमित के पिता निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने जताया शोक

0
IMG-20240801-WA1257

सामना – रायगढ़- रायपुर से रायगढ़ लौट रहे पत्रकार आलोक पाण्डेय एवं अमित पाण्डेय की पिता श्रीराम जी पाण्डेय का बुधवार को सड़क दुघर्टना में निधन हो गया। उनके निधन से रायगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य शोक में हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा शोक सभा आयोजित कर स्व.श्रीराम जी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय केलो प्रवाह परिसर में आयोजित शोक सभा में रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कहा कि पत्रकार आलोक पाण्डेय और अमित पाण्डेय के पिता जी के निधन से परिवार पर आए दुख की घड़ी में समूचा प्रेस क्लब उनके साथ है।

सचिव नवीन शर्मा ने अपने संबोधन में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पत्रकार आलोक एवं अमित के पिता जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक सहित प्रेस क्लब के सदस्य संजय बहिदार, उपाध्यक्ष राजेश जैन, स्वतंत्र महंत, चूड़ामणी साहू, शमशाद अहमद, संजय शर्मा, विकास पाण्डेय, विपिन मिश्रा , सहित सभी सदस्यों ने पत्रकार आलोक पाण्डेय एवं अमित पाण्डेय के पिता जी के निधन पर बेहद दुखद बताते हुए इस दुख की घड़ी पर संवेदना जताई।

संजय सिंह ठाकुर, प्रशांत सिंह ठाकुर को भी दी गई श्रद्धांजलि :- यगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य संजय सिंह ठाकुर एवं प्रशांत सिंह ठाकुर को भी प्रेस क्लब की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई। दोनों युवा पत्रकार के आकस्मिक निधन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *