रायगढ़ की नाबालिग लड़की जम्मू कश्मीर में मिली, भगाने वाला युवकदुष्कर्म,पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

0
IMG-20240804-WA1311.jpg

सामना – रायगढ- कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ से लापता हुई बालिका को जम्मू कश्मीर जाकर दस्तयाब किया है और किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है ।

 

20 जून 2023 को थाना कोतवाली में किशोरी के पिता ने उसकी बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 18 जून की रात उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई है।

 

कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 448/2023 धारा 363 आईपीसी दर्ज कर बालिका की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना में किशोरी को सोहन सिदार निवासी ईशानगर रायगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भाग ले जाने की जानकारी मिली।

 

दोनों का लोकेशन जम्मू कश्मीर प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम जम्मू कश्मीर रवाना हुई । जहां हीरानगर थाना क्षेत्र के पक्का कोठा कस्बे में संदेही सोहन सिदार को हिरासत में लिया गया। दोनों को स्थानीय थाने लाया गया और फिर रायगढ़।

 

किशोरी के बयान और मेडिकल के बाद प्रकरण में धारा 366, 376 (2)एन आईपीसी, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर कल आरोपी सोहन सिदार की गिरफ्तारी दर्ज की गई जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *