Raigarh मवेशियों को ठोकर मारने वाला फरार कार चालक गिरफ्तार

0
IMG-20240805-WA1274.jpg

सामना – रायगढ़ – नेशनल हाइवे 49 ग्राम धनागर पर कलकत्ता ढाबा के पास कार चालक खरसिया की ओर से तेज रफ्तार से आते समय सड़क के बांयी ओर जा रहे मवेशियों को ठोकर मारकर भाग गया जिससे सुभाष चंद पटेल  के 5 मवेशी की मौत हो गई ।

थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मवेशी मालिक सुभाष चंद पटेल की रिपोर्ट पर आरोपित वाहन चालक पर अप.क्र. 267/2024 धारा 325 BNS एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन चालक का डिटेल निकलवाकर शीघ्र आरोपी वाहन चालक अंकित सिंह  निवासी  क्रिस्टल ग्रीन कॉलोनी थाना जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा  है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *