दशहरा और दीपावली की सही तारीख,शुभ मुहूर्त

दीपावली 31अक्टूबर या 1नवंबर को मनाएं
सामना – दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली की तारीख और तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।कुछ लोगों का मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं।अगर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है तो यह तिथि दशहरा के करीब 19 दिन बाद पड़ रही है, जबकि आमतौर पर दिवाली दशहरा के 20 दिन बाद मनाई जाती है।
दशहरा 2024 की सही तिथि,शुभ मुहूर्त
विजयादशमी का पर्व: 12 अक्टूबर 2024, शनिवार
दशमी तिथि प्रारंभ: 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.58 बजे से,,,,दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09.08 बजे तक.
पूजा का शुभ मुहूर्त: 12 अक्टूबर 2024, दोपहर 01.17 बजे से दोपहर 03.35 बजे तक.
दीपावली 2024 की सही तारीख
दिवाली/लक्ष्मी पूजन: 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 03.52 बजे से,अमावस्या तिथि समाप्त: 1 नवंबर 2024 को शाम 06.16 बजे तक.
पूजा का शुभ मुहूर्त: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 6:27 बजे से रात 8:32 बजे तक।
पूजा का निशिता मुहूर्त: 31 अक्टूबर 2024 को रात 11.39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि भगवान राम ने अश्विन शुक्ल दशमी को लंकापति रावण पर जीत हासिल की थी और जीत हासिल करने के 20 दिन बाद वो अयोध्या पहुंचे थे, इसलिए हर साल दशहरे के 20 दिन बाद दीपावली मनाई जाती है, लेकिन इस साल 19 दिन बाद दीपावली मनाए जाने की संभावना है।
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो 31 अक्टूबर को निशिता मुहूर्त की प्राप्ति हो रही है, जबकि 1 नवंबर को निशिता मुहूर्त की प्राप्ति नहीं हो रही है. दीपावली का उत्सव अमावस्या की रात में मनाया जाता है, जबकि 1 नवंबर की रात में प्रतिपता तिथि लग जाएगी, ऐसे में ज्यादातर ज्योतिष से जानकारों का यही मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना ही सही रहेगा।
पांच दिनों के त्योहार 2024
29 अक्टूबर, दिन मंगलवार- धनतेरस, धन्वंतरि जयंती
30 अक्टूबर, दिन बुधवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
31 अक्टूबर, दिन गुरुवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजा
2 नवंबर, दिन शनिवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
3 नवंबर, दिन रविवार- भाई दूज
नोट -यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं,पंचांग और ज्योतिषी पर आधारित है।
