27 दिसंबर को तय होगा महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण

0
Screenshot_20241216_210309_Chrome.jpg

सामना -रायपुर – 2024-25 में होने वाले छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा।

उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर में सम्पादित किया जाएगा।

नगर निगम के लिए सुबह10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका के लिए  11.30 बजे से  12.30 बजे तक, नगर पंचायत के लिए दोपहर 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *