Raigarh लोको पायलट के मकान में लगी आग,टली बड़ी दुर्घटना

0
IMG-20241226-WA1196.jpg

सामना – रायगढ़- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी(अटल आवास) में चौथी मंजिल के मकान के किचन में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया,गनीमत रही कि सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई

स्थानीय लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सारंगढ़ क्षेत्र के टिमरलगा दौरे के कारण प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को वहां तैनात कर रखा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिंदल से फायर ब्रिगेड मंगवाया गया।जिसके बाद  दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार से आग पर काबू पाया।तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली

कॉलोनीवासियों के अनुसार, आग रेलवे कर्मचारी प्रवीण कुमार (लोको पायलट) के घर के किचन में लगी थी। बताया गया कि महिला सिलेंडर बदल रही थी, उसी दौरान गैस लिकेज से आग भड़क गई। इस दौरान, 104 ब्लॉक में रहने वाले बहादुर युवक अतुल तिवारी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जलते कमरे से सिलेंडर को बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना टाल दी।

इस घटना से रसोई पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *