कांग्रेस में इस्तीफा जारी,अब पूर्व सांसद के बेटे ने छोड़ी पार्टी

0
n649480611173804453516687613af40d5b881067474e7506bc2cd33f9e73a698c4541795d2554967c93f16.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही बवाल मचा हुआ हैटिकट की आस लिए नेताओं ने टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नाराज़गी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

इसी कड़ी में अब जांजगीर चांपा के पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज के छोटे बेटे संजय शेखर भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है।

इस्तीफे में संजय ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कदम टिकट वितरण को लेकर असंतोष की वजह से उठाया गया है।

कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया को लेकर असंतोष का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। विधानसभा चुनावों के दौरान, पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज की बेटी रोमा भारद्वाज ने भी फेसबुक पर टिकट वितरण को लेकर आलोचना की थी। उनका कहना था कि पार्टी में टिकट वितरण में अनियमितताएँ थीं।

संजय शेखर भारद्वाज, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रविशेखर भारद्वाज के भाई हैं। उनके इस्तीफे ने पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी असंतोष को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *