Raigarh टिकट नहीं मिलने की संभावना से कांग्रेस नेता ने कहा नमस्ते कांग्रेस

0
Screenshot_20250128_115516_Facebook.jpg

वॉट्सएप ग्रुप में दिया इस्तीफा

सामना – रायगढ़ – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।जिसमें रायगढ़ नगर निगम के 46 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों का भी ऐलान किया गया है,वहीं वार्ड नंबर 19 और 28 को होल्ड किया गया है।

रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 19 से पार्षद प्रत्‍याशी के रूप में  युवा नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री आशीष शर्मा ने टिकट की मांग की है, लेकिन टिकट नहीं मिलने की संभावनाओं के बीच कांग्रेस नेता आशीष ने अपना दर्द वॉट्सएप ग्रुप में इजहार कर कांग्रेस पार्टी को नमस्ते कहकर इसे अपना इस्तीफा बताया है..

वॉट्सएप ग्रुप में दिया इस्तीफा

आशीष शर्मा ने अपनी पोस्‍ट में लिखा हैं कि ” मैंने कांग्रेस के साथ कांग्रेस के लिए बहुत लड़ाईयां लड़ी बहुत मेहनत की हमेशा एक ही नारा लगाया जय कांग्रेस लेकिन आज मुझे ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस ने मुझे हरा दिया, 5 साल मेहनत करने के बाद मैं 19 नंबर वार्ड से अपनी टिकट की दावेदारी की थी, पुरी शहर कांग्रेस मेरे साथ होने के बावजूद सभी बड़े नेताओं के आशीर्वाद होने के बावजूद बस कुछ दिल्ली के नेता के कारण मेरी टिकट काट दी गई, जो यह जानते भी नहीं की वार्ड नंबर 19 कहां है अब लगता है जैसे मुझे कांग्रेस ने हरा दिया खैर मेरा साथ देने वाले दीपक बैज जी, उमेश नंद कुमार पटेल जी अनिल शुक्ला जी अरुण गुप्ता जी, विकास शर्मा जी, दीपक पांडे जी, किरण पंडा जी, आप सभी को दिल से धन्यवाद … और नमस्ते कांग्रेस आपके साथ आपके लिए जो मैने 26 साल काम किया उसके लिए धन्यवाद, यही मेरा इस्तीफा है।

वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस से आशीष शर्मा और शालू अग्रवाल के बीच किसी एक को जहां पार्टी को चयन करना है, जिसमें शालू अग्रवाल को टिकट दिए जाने की प्रबल संभावनाओं के बीच आशीष ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *