Exit Poll 2025- रायगढ़ नगर निगम में खिल रहा कमल!निर्दलीय प्रत्याशी से कांग्रेस पीछे

छत्तीसगढ़ निकायों में भाजपा को बड़ी जीत की संभावना
सामना – रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में चुनाव संपन्न हो गया है,प्रत्याशियों के प्रदर्शन, जनता का मन और मतदान के प्रतिशत के समीकरणों के आधार पर निकाय वार जीत हार के रुझान सामने आ रहे हैं।
निकायों में जनादेश किस पार्टी के पक्ष में गया और किस पार्टी को जनता ने नकार दिया,यह 15 फरवरी को मतगणना वाले दिन ही स्पष्ट होगा, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार राज्य के निकायों में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलती दिख रही है,कुछ निकायों में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन जनता का जनादेश भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई पड़ रहा है।
Exit poll रायगढ़ नगर निगम
एग्जिट पोल के अनुसार रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कमल खिल रहा है,यहां भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, एक तरफा जीतते नजर आ रहे हैं,प्रथम महापौर रहे निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू तीसरे नंबर पर नजर आ रही हैं।
ओपी चौधरी की मेहनत लाएगी रंग
एग्जिट पोल के अनुसार रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत तय है और फाइनल आंकड़े सही साबित होते हैं तो भाजपा की रायगढ़ में जीत का सबसे बड़ा फैक्टर ओपी चौधरी की मेहनत है, जिन्होंने सघन जनसंपर्क कर धुंआधार रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के लिए अपनी ऊर्जा झोंक दी,साथ ही भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की साफ छवि भी जनता के विश्वास का बड़ा आधार बनी है।
निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम आगे!
वहीं रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू के निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर से कम वोट मिलने की संभावना है,रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू तीसरे नंबर पर आ रहीं हैं,कांग्रेस प्रत्याशी को कम वोट मिलने के रुझान पर जमकर भीतरघात का अनुमान है।
रायगढ़ में 25 से अधिक सीटें भाजपा के खाते में
रायगढ़ नगर निगम में 48 वार्ड हैं जिनमें से भाजपा के खाते में 25 से अधिक सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है,वैसे भाजपा ने दो सीटों वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 45 पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली हैं,वहीं कांग्रेस को 15 से17 सीटें मिलने का अनुमान है।
10 नगर निगमों के रुझान
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को एकतरफा जीत मिलने की संभावना है।
रायपुर निगम में रुझान भाजपा के पक्ष में आया है,भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे जीतने की स्थिति में हैं।
चिरमिरी नगर निगम में रुझान भाजपा के पक्ष में है।
जगदलपुर नगर निगम में मुकाबला कांटे का है।
अंबिकापुर में रुझान भाजपा के पक्ष में है।
कोरबा नगर निगम में रुझान भाजपा के पक्ष में है।
बिलासपुर नगर निगम में रुझान भाजपा के पक्ष में आया है.
बिलासपुर में अमर अग्रवाल की रणनीति से भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी का पलड़ा भारी है।
धमतरी नगर निगम में रुझान भाजपा के पक्ष में है।कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रामू जगदीश रोहरा को एक तरह से वॉक ओवर मिल गया था।
राजनांदगांव नगर निगम राजनांदगांव नगर निगम में भी बीजेपी की स्थिति बेहतर है। बीजेपी के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव यहां से बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।
