छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा,पैसेंजर ट्रेन चढ़ी मालगाड़ी पर,लोको पायलेट की मौत,कई यात्री घायल

0
n6877006011762256928228256feb7e9c846770ef101b1f70f571868a7976a2037263c82c9dc9f5eb1c636c.jpg

लोको पायलट की मौत,असिस्टेंट लोको पायलट की हालत गंभीर

सामना – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लालखदान के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई और ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

जानकारी के मुताबिक,4 यात्रियों की मौत हो गई है और करीब 25 यात्रियों के हताहत होने की संभावना है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लोको पायलट की मौत,गार्ड मालगाड़ी के गार्ड की हालत गंभीर

हादसे में लोको पायलट विद्या राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालगाड़ी के गार्ड शैलेष यादव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को घटनास्थल पर भेजा। स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर पहुंचा। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है या रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है।

यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो एक व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और अपडेट प्राप्त करें। स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *