छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित,रायगढ़ सहित 8 जिलों में एक साथ होंगे ट्रेड टेस्ट

0
n6879961981762433934433f6676507cd4da364a674198fdca067a115da494048fc4e02df1827e91e98cf60.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ पुलिस में 5967 पदों पर आरक्षक भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने ट्रेड टेस्ट परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं,यह परीक्षा 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रदेश के 8 जिलों में आयोजित होगी।


पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, यह परीक्षा रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और कोण्डागांव जिलों में ली जाएगी। यह टेस्ट विशेष रूप से आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जहां उम्मीदवारों को अपने-अपने ट्रेड से संबंधित कौशल का प्रदर्शन करना होगा।


ट्रेड टेस्ट एक व्यावहारिक परीक्षा होती है, जिसमें उम्मीदवार को अपने चयनित व्यवसाय या कार्य से जुड़ा वास्तविक कार्य करना होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य यह जांचना है कि उम्मीदवार उस नौकरी के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल रखते हैं या नहीं।

पारदर्शिता पर जोर, अभ्यर्थियों को निर्देश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जाएगी, सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *