किसानों से कमीशन मांगने वाला सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित…कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई

0
IMG_20240101_204918.jpg

सामना:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में कलेक्टरों द्वारा बोनस राशि के भुगतान व्यवस्था पर निगरानी सुनिश्चित कराने के साथ ही हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बिलासपुर जिले के करगी रोड सहकारी बैंक के प्रबंधक द्वारा धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमीशन मांगे जाने की शिकायत की प्रारंभिक जांच सही पाये जाने पर वहां के प्रभारी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रभारी शाखा प्रबंधक श्री हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने के फलस्वरूप प्रभारी प्रबंधक के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *