CG News शुरू होने जा रही है महतारी वंदन योजना,विधवा,तलाकशुदा भी पात्र

0
IMG_20240201_090525.jpg

Samna Raipur Chhattisgarh:- विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना शुरु करने का वादा किया था जिसे कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है।इस योजना के तहत अब प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए यानी वर्ष के 12 हजार रुपए उनके खाते में मिलेंगे।यह योजना ना केवल विवाहित महिलाओं बल्कि विधवा तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *