बोरे बासी पर सियासत,छत्तीसगढ़ सरकार नहीं मनाएगी बोरेबासी,कांग्रेस ने कहा हम मनाएंगे

0
IMG_20240430_123644.jpg

बोरे बासी पर सियासत शुरू

Samna:- बोरे बासी दिवस:- छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाए जाने वाले बोरे बासी तिहार को लेकर सियायत शुरू हो गई है।एक तरफ छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा प्रदेश सरकार ने बोरे बासी तिहार को नहीं मनाने  का फैसला लिया है तो वहीं कांग्रेस ने इसे मानने की अपील अपने कार्यकर्ताओं से की है।

पिछली भूपेश सरकार द्वारा 1 मई को बोरे बासी दिवस का आयोजन प्रदेश भर में किया गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने की दलील के साथ पूर्ववर्ती सरकार यह दिवस 1 मई को मनाती थी।इस मौके पर राज्य भर के कांग्रेस नेता और अधिकारी-कर्मचारी बोरे बासी खाकर इस दिवस को मनाते थे। एक मई मजदूर दिवस होने की वजह से सरकार की दलील थी कि वह इस माध्यम से श्रम शक्ति को भी नमन कर रहे हैं।

नहीं मनाएगी साय सरकार:-इस बार नई सरकार ने यह दिवस मनाने से साफ़ इंकार कर दिया हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर इस दिवस को लेकर कई बड़े और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने बोरे बासी दिवस के नाम पर भूपेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किये जाने का भी दावा किया हैं।

इस बारें में बात करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़िया रोज बोरे बासी खाते है। कांग्रेस सरकार ने बोरे-बासी का अपमान किया था।अधिकारी सरकार के दबाव में काटा चम्मच में बासी खाते थे। यहाँ कांग्रेस सरकार मजदूरों के बोरे-बासी में भी पैसे खा गई। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अपमान किया हैं।

कांग्रेस ने की अपील:- भाजपा के इंकार के बाद अब कांग्रेस प्रदेश प्रमुख दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया हैं कि सभी बोरे बासी खाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

भाजपा पर लगाए आरोप:- इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, हमारी सरकार ने श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी तिहार शुरू किया था। कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों का सम्मान करती हैं। हम सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करेंगे। बैज ने आगे कहा, भाजपा की सरकार मजदूरों किसानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है, उन्हें संस्कृति से मतलब नहीं।

भूपेश बघेल ने लिखा पत्र:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोरे-बासी दिवस मनाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। उन्होंने मजदूरों को सम्मान देने के लिए लोगों से बोरे-बासी खाने और फोटो पोस्ट करने की अपील की।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा:- इस  मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, हमने प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। छत्तीसगढ़ी, तीज-त्योहार और खानपान को बढ़ावा दिया। बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़िया की बात करती है पर बोरे-बासी से परहेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *