लालच ने बना दिया अंधा,बेटे के हाथों गई मां की जान

0
IMG-20240430-WA0993.jpg

 सामना:- रायगढ़:- 30 अप्रैल:- महुआ बटवारे को लेकर बेटे ने अपनी मां पर इस कदर डंडे से प्रहार किया कि मां की मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को ग्राम धौराडांड़ में एक महिला की हत्या को सूचना प्राप्त हुई । थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम धौराडांड़ पहुंचे । जहां सुखलाल बैगा के मकान में ढरको बाई बैगा (55 वर्ष)का शव पड़ा मिला,।

मृतिका का पति चमरू राम बैगा ने बताया कि उसका लड़का जनेव सिंह बैगा (30 वर्ष) अपनी पत्नि के साथ अलग रहता है।28 अप्रैल को महुआ बटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था । रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सोये थे । रात्रि करीब 11.00 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बटवारा की बात को लेकर लकड़ी के डंडा से ढरको बाई से मारपीट किया।मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई ।

रिपोर्टकर्ता चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया । थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपित जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपित की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ कर आरोपित के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया । आज आरोपित जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *