Breaking राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा,किया ट्वीट

0
n6060362861714907971728cad8378b800c631a2239f9675372a141dd70b5d5da68ac3d66e93e2b7b75151c.jpg

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका

सामना:- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं,रोजाना नेता कार्यकर्ता पार्टी से मोह भंग कर पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं, इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ पार्टी इकाई पर अपमान का आरोप लगाने के बाद  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

राधिका खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं।

उन्होंने लिखा, हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं. अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है. हिरण्यकशिपु से लेकर रावण और कंस इसका उदाहरण है. वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह से विरोध कर रहे हैं।

आगे उन्होंने लिखा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *