उमेश पटेल ने सपरिवार किया मतदान,कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

0
IMG-20240507-WA1715.jpg

बीजेपी पर साधा निशाना

सामना:- रायगढ़:- 07 मई 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपनी मां, पत्नी और भाभी के साथ नंदेली के मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद श्री पटेल बेहद उत्साहित दिखे।

इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी मोदी की गारंटी की बात करती है लेकिन उनके घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। दो फेस के मतदान के बाद बीजेपी के समर्थन में कमी आई है जबकि तीसरे फेस के बाद उनकी सीट 150 से 200 तक की सीमित में हो सकती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले कई चुनावों से बेहतर होगा। इस बार वोटर्स बदलाव के मूड में हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिख रहा है।

महालक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। उमेश पटेल ने भाजपा सांसद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 25 साल से भाजपा सांसद ने रायगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस की सांसद जीत हासिल करती हैं तो जो कार्य इन 25 सालों में नहीं हुआ उसे कांग्रेस पांच साल में करके दिखाएगी। खरसिया क्षेत्र में खुशनुमा मौसम में मतदान के लिए वोटर्स बेहद उत्साहित नजर आए और मतदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *