छत्तीसगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर,आम जन जीवन अस्त व्यस्त

0
IMG_20240420_102611.jpg

Samna CG Weather Update छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों कोराहत मिली है वहीं दूसरी तरफ बारिश ने जमकर कहर भी बरपाया है।प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान जारी है।

मौसम में इस बदलाव का असर बस्तर में देखा गया बस्तर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 16 घंटे तक बस्तर में मूसलाधार बारिश की संभावना है, इधर बारिश की वजह से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी बिजली के खंभे गिर जाने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। इसके अलावा किसानों की खड़ी फसल भी बारिश की वजह से बर्बाद हो गई है।बस्तर के अलावा सरगुजा में भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है. वहीं पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बस्तर में दिख रहा चक्रवात का असर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि सिनोप्टिक सिस्टम एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है. जबकि एक ट्रफ रेखा दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवर्ती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर बनी हुई है।मौसम वैज्ञानी चंद्रा ने अनुसार बस्तर के अलावा और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है।कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. मुंगेली जिले में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की बारिश हो गई है।इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।वहीं, तेज हवाओं से मतदान केंद्र के टेंट और पर्दे उड़ गए हैं। कोरबा में घने बादल छा गए हैं।अंधड़ के साथ ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. बिलासपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. यहां सुबह से छाए बादल अचानक बरस गए. इसी तरह सूरजपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. इससे मतदान में खलल पड़ गया है. दुर्ग में भी तेज अंधड़ से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. काले बादल छा गए हैं. यहां कभी भी बारिश हो सकती है. यहां मतदान के लिए लगाए पंडाल उखड़ गए हैं।

रायपुर में घने बादल छाए रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और बस्तर इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *