CGBSE Result 9 मई को जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे

0
IMG_20240508_144511.jpg

टॉपर्स को राज्य सरकार करेगी सम्मानित

Samna CGBSE Result 10th &12th छत्तीसगढ़ के छः लाख से अधिक छात्रों के इंतजार की घड़ियां बस अब समाप्त होने वाली हैं क्योंकी माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल 9 मई को जारी करने जा रहा है। रिजल्ट्स के साथ ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की टॉप-10 सूची भी जारी की जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद इसे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइटों cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकेगा।छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.30 बजे जारी होगा।रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले करेंगी। आचार संहिता की वजह से इस बार राज्य के शिक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी बोर्ड सचिव पुष्पा साहू ने दी है।

6.10 लाख बच्चों को रिजल्ट का इंतजार:- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं की 1 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी।इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल 10 मई को जारी हुआ था।जिसमें 12वीं में 79.96% और 10वीं में 75.5 बच्चे पास हुए थे.10वीं में राहुल यादव और 12वीं में विधि ने टॉप किया था।

टॉपर्स किए जाएंगे सम्मानित:- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा.बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नाम अलग-अलग जारी किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *