CGBSE -महक अग्रवाल और सिमरन सब्बा ने किया टॉप

0
IMG_20240509_083243.jpg

10वीं में 75.61 और 12वीं में  80.74 प्रतिशत

Samna CGBSE Result 10th &12th छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने  10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दियाहै। रिजल्ट्स के साथ ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की टॉप-10 सूची भी जारी की गई है। इसे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइटों cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91

10वीं के टॉप 10 में 59 छात्रों ने बनाया अपना स्थान, जशपुर के सिमरन सब्बा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं 12वीं की टॉप 10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल रहे जिसमें से सरायपाली के महक अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं

महासमुंद सरायपाली की महक अग्रवाल ने बारहवीं में पूरे प्रदेश में टॉप किया है वहीं जशपुर की सिमरन सब्बा ने दसवीं में टॉपर रही। वहीं पुसौर तेलीपारा की बबिता पटेल ने भी 97.17%,नंदेली महेंद्र मेमोरियल की करुणा कैवर्त ने भी 97.17% हासिल कर रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है।

10वीं में 75.61 और 12वीं में  80.74 प्रतिशत परिणाम रहा। 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले ने की।

इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।

पिछले साल 12वीं में 79.96% और 10वीं में 75.5 बच्चे पास हुए थे।10वीं में राहुल यादव और 12वीं में विधि ने टॉप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *