EOW&ACB की 5 जिले के 29 ठिकानों पर दबिश,अनिल अग्रवाल का घर सील

0
n607315788171531156265805b0bbdd5cd0c5a37c2e869a4ca9fa6ff01fc111a8654c739531e5571e55a867.jpg

सामना:- रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के संपन्न होते ही EOW और ACB की टीम एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है।जहां प्रदेश के कई जिलों में एसीबी और ईओडब्लू की संयुक्त टीम ने महादेव एप सट्टा मामले में छापेमारी शुरू कर दी है।

5 जिले के 29 ठिकानों में दबिश:- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के 5 जिलो में करीब 29 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।इस दौरान महादेव ऐप से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज समेत भारी मात्रा में हवाला पर्चियां जब्त करने का दावा किया है।प्रदेश के रायपुर में 7 ठिकानों पर, दुर्ग-भिलाई में 18 स्थानों पर, बलौदाबाजार जिले में 02 जगहों समेत रायगढ़ में 01 और कांकेर में 01 ठिकानों पर दबिश दी गई।

करीब 30 टीमें बनाकर दबिश की कार्रवाई  EOW ने  प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ अपने कर्मचारियों को रायपुर बुलाकर करीब 30 टीमें बनाकर ये दबिश कार्रवाई की थी।बताया जा रहा है कि सभी स्थानों पर EOW की छापामार कार्रवाई खत्म हो गई है और सभी टीमें रायपुर वापस लौट आई है। फिलहाल EOW की टीम जब्त दस्तावेजों, हवाला पर्चियो समेत इलेक्ट्रोनिक सामान समेत महादेव ऐप से जुडे कई संदिग्ध दस्तावेजों की जांच में जुट गई है। जिसमें आने वाले दिनों कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

धरमजयगढ़ में भी पहुंची टीम:- इसी कड़ी में एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में कार्रवाई की है। टीम ने धरमजयगढ़ निवासी महादेव सट्टा एप के कथित मास्टर मांइड अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थिति निवास में जांच की।अनिल अग्रवाल का यह मकान कई सालों से बंद है। इसे एसीबी और ईओडब्लू टीम ने नोटिस चस्पा कर सील कर दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में महादेव एप सट्टा के मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को जेल भेजा है। अन्य कई आरोपित ईडी की जांच के दायरे में है। इसी महादेव एप मामले में संलिप्त होने पर धरमजयगढ़ निवासी अनिल अग्रवाल की लंबे समय से तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *