नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार,पोक्सो, शीलभंग की धाराओं में गया जेल

0
IMG_20240623_201830.jpg

सामना रायगढ़ – चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी सोनेश टोप्पो (वनपाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़िता किशोरी ने परिजनों के साथ थाने आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनेश आए दिन घरवालों की गैर मौजूदगी में उसे गलत नीयत से छूता था जिससे वह असहज महसूस कर सोनेश को मना करती थी । इसी तरह सोनेश 21 जून के शाम बालिका को घर में अकेली देखकर उसे गंदी नियत से स्पर्श किया, पकड़ा जिससे बालिका घबरा गई और अपने माता-पिता को सोनेश की हरकतें बताई।

आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 310/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8,12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी सोनेश टोप्पो ग्राम सराईटोला थाना दुलदुला जिला जशपुर हाल मुकाम फॉरेस्ट कॉलोनी रायगढ़ को हिरासत में लिये जिसे आज न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *