डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

0
IMG_20240628_174738.jpg

सामना रायगढ -महिला को घर में अकेली पाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

पीड़िता ने थाना धरमजयगढ़ में युवक बलराम मृधा पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 29 मई को उसका पति व घर के अन्य सदस्य कोरबा गए हुए थे । इसी बीच गांव का बलराम मृधा घर में अकेली पाकर उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया।


महिला के लिखित आवेदन पर आरोपी बलराम मृधा पर अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी बलराम मृधा (उम्र 25 साल) निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को हिरासत में लिया गया । आरोपी की मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी के कृत्य पर विधिवत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *