खरसिया में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू,कांग्रेसियों ने विधायक उमेश पटेल का जताया आभार

0
IMG-20240628-WA1154.jpg

शहीद नंदकुमार पटेल का सपना हुआ साकार

नंदेली: वर्षों से रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे खरसियावासियों की बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की मेहनत रंग लाने लगी है।

गौरतलब है कि उमेश पटेल ने शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुके रेलवे फाटक से निजात दिलाने के लिए पहल की थी उनके अथक प्रयासों के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरओबी के लिए 64.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी और कांग्रेस कार्यकाल में 14 सितंबर 2022 को भूपेश बघेल ने आरओबी के लिए भूमिपूजन किया था। अब रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासकीय स्वीकृति, जमीनों का मुआवजा और टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।

आरओबी निर्माण के अंतर्गत आने वाली जमीनों को खाली कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अब बहुत जल्द आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा और शहीद नंदकुमार पटेल एवं खरसिया नगरवासियों का वर्षों का पुराना सपना साकार होगा। यह ओवरब्रिज न केवल ट्रैफिक समस्या का समाधान करेगा बल्कि खरसिया के निवासियों को राहत भी देगा जो लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे थे। उमेश पटेल के प्रयासों से खरसिया में विकास की यह बड़ी परियोजना जल्द ही हकीकत बनेगी।

खरसिया में आरओबी परियोजना को धरातल पर लाने के लिए अथक प्रयास करने वाले अपने लाडले नेता उमेश पटेल को खरसिया शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणधीर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, गोपाल सिंह जूदेव, नीरज पटेल, प्रिंस सलूजा, गोपाल शर्मा पत्रकार, नेत्रानंद दुबे, रामकिशुन आदित्य, सुनील शर्मा, राजेश सहिस, हितेन्द्र मोदी, विक्कल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल डेरिया, सुनील विश्वकर्मा, मनोज अग्रवाल, लाला राठौर, परीक्षित राठौर, ज्योति सिदार, सन्यासी मेहर, रमेश अग्रवाल, रेशम गवेल, परदेशी यादव, अजय पटेल, संतोष डब्लू शर्मा, बसंत यादव, गोवर्धन ठाकुर, छेदी शर्मा, संटी सोनी, जमील कुरैशी, जमाले वारिश, राजू सारथी, शमशाद हुसैन, धीरज राठौर, मनोज महंत, राहुल महंत, धर्मेंद्र चौहान, टेकु रजक, भेषज यादव, डालिश पांडेय, विक्रम सहगल, लखेश्वर राठौर, भरत राठौर, दादू बघेल, दिनेश राठौर, मेघनाथ राठौर, राजेश राठौर, साजेश मनघोघर, विक्की पंडा, रमेश पप्पू सपना, पप्पू भारती, भोला राठोर, हेमंत राठौर, विनय नायक, महेश राठौर, संजय छपारिया, भगवान अगवाल, खिलावन बिंद, योगेश कबुलपुरिया, प्रभात सिदार, प्रेम अग्रवाल, हरिओम शर्मा, अरुण अग्रवाल, मोहरमती यादव, रामबाई, युवा कांग्रेस नेता बृजेश राठौर, शैलेश शर्मा, निखिल सिन्हा, दिग्विजयसिंह जुदेव, लोकेश शर्मा, हितेश टाक,लालू राठौर, सज्जू खान, सुरेश राठौर, सोनू खान, रजत शर्मा, कमाल वारिश, शिव शर्मा, कमल श्रीवास, मोंटू सोनी, विनय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लखन मिरानी, रोहित शर्मा, संदीप दया गोयल, जितु ठाकुर, हरीश शर्मा, किट्टू शर्मा एवं राम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *