CG Weather आज से छत्तीसगढ़ में तेज़ बारिश के आसार

0
IMG_20240629_090401.jpg

Samna Rainfall Alart In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है प्रदेश के  में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो रही है है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा।

बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। खासकर सरगुजा से लगे क्षेत्रों में तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *