बीएड,डीएलएड की परीक्षा 30 जून को, बनाये गये 126 परीक्षा केन्द्र

0
IMG_20240611_220023.jpg

सामना – रायगढ़- छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 30 जून 2024 को बीएड/ डीएलएड का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

परीक्षा 02 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जिले के 52 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कि 15953 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसी तरह द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 4.15 बजे तक जिले के 74 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 21308 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।


कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी, उडनदस्ता दल, कंट्रोल रूम स्थापना जैसी विशेष तैयारियां की गईं हैं।

कलेक्टर श्री गोयल ने परीक्षा कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों को व्यापम द्वारा निर्धारित नियमों तथा मानकों का अक्षरश: पालन करते हुए पूर्ण निष्पक्षता परीक्षा एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 28 में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। उक्त कंट्रोल रूम प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी श्री महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ मोबा.नं.7746859383 को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *