नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का अपहरण कर हत्या की

0
IMG_20240701_162510.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नारायणपुर में नक्सलियों ने एक 30 साल के युवक की हत्या कर दी।नक्सलियों ने युवक के शव के पास पर्चे फेंके जिसमें युवक को मुखबिर बताते हुए 15 जून को परसबेड़ा में हुए मुठभेड़ का जिम्मेदार बताया।

सन्नू उसेंडी (30) का शव ओरछा गांव के बटुमपारा चौक पर बरामद किया गया, उसेंडी छत्तीसगढ़ पुलिस की यूनिट ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक सिपाही का भाई था।

चाय की दुकान चलाता था मृतक:- नारायणपुर जिले के कोहकामेटा इलाके का निवासी उसेंडी नारायणपुर शहर में रह रहा था और उसकी एक चाय की दुकान थी, 28 जून को नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोहकामेटा के नजदीक कुतुल गांव के एक स्थानीय बाजार से नक्सलियों ने उसेंडी को अगवा कर लिया था।

नक्सलियों को संदेह था कि उसेंडी पुलिस का मुखबिर है जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को कुतुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरछा में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *