कर्मचारी ने किया मालिक के रुपयों का गबन,जुए में हारी रकम,आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20240729-WA0976.jpg

सामना – रायगढ़- मिट्ठूमुडा दुर्गा चौक में रहने वाले गुलजार अहमद ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी रिंकू पोल्ट्री फार्म नाम से पुराना बस स्टैंड के पास पोल्ट्री फार्म संचालित है । पोल्ट्री फार्म का बकाया रकम वसूलने के कार्य के लिए स्माइल खान निवासी जूटमिल को काम पर रखे थे, पिछले 2 साल से स्माइल खान उधारी रकम वसूल कर कैशियर को दिया करता था लेकिन जून माह में जोरापाली के अहमद खान के पास मुर्गी बिक्री का 72,000 रूपये इस्माइल खान लेकर कैशियर को नहीं दिया जिसकी जानकारी होने पर स्माइल खान से पूछताछ की

पूछने पर स्माइल खान ने रूपये खर्च कर देना बताया।

आरोपित के विरुद्ध अप.क्र. 343/2024 धारा 408 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी स्माइल खान को हिरासत में लिया गया।

आरोपी स्माइल खान उम्र 21 साल निवासी जूटमिल सामने गली ने पोल्ट्री का 72,000 रूपये लेना कबूल कर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह रूपयों को जुए में हार गया है,बाकी बचे 3000 की जब्ती की गई है। आरोपी को आज गबन के अपराध में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *