Raigarh- एक शाम सज्जाद अहमद के नाम,पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में 31जुलाई की शाम

0
IMG-20240730-WA1117.jpg

सामना-रायगढ़ – इवनिंग मेलोडी परिवार रायगढ़ की ओर से 31 जुलाई की शाम स्व.सज्जाद अहमद जी की याद में एक शाम सज्जाद अहमद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहर के पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।18 वर्षों से (2007से) इवनिंग मेलोडी के कलाकारों द्वारा इस कार्यक्रम के ज़रिए दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर इवनिंग मेलोडी परिवार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनका हौसला अफजाई करने की अपील की है।

स्व.सज्जाद अहमद — सज्जाद अहमद का जन्म 1954 में रायगढ़ के बाजी राव पारा में हुआ।उन्होंने नटवर हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा हासिल की,फिर डिग्री कॉलेज से स्नातक किया।सज्जाद अहमद को बचपन से ही संगीत में रुचि रही,जिसके चलते माता पिता से कई बार मार भी खानी पड़ी, लेकिन उन्होंने गाने की इच्छा नही छोड़ी। 70 से 80 के दशक में मुकेश साहब की आवाज में उन्होंने अपना जलवा दिखाया। पूरे मध्यप्रदेश में उनके जैसा मुकेश साहब की आवाज़ में गाने वाला कोई नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *