Raigarh बाढ़ और डुबान क्षेत्र के लिए निगम प्रशासन अलर्ट

0
IMG-20240731-WA0871.jpg

Raigarh बाढ़ और डुबान क्षेत्र के लिए निगम प्रशासन अलर्ट

सामना – रायगढ़ में हो रही लगातार बारिश से निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है छोटे बड़े नालों की सफाई लगातार हो रहा है ।निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार निगम प्रशासन की टीम बाढ़ ग्रस्त स्थल में जाकर सतत निगरानी के साथ राहत का कार्य कर रहे हैं कई जगह नाला पर अतिक्रमण होने के कारण नाला सफाई और बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है किसी भी परिस्थिति में नाला का अतिक्रमण न हो और पानी निकासी सही हो इसके लिए भी कार्य कराया जा रहा है ।

रात्रि के समय भी दरोगा और सुपरवाइजर वार्डो का निरीक्षण कर रहे है कल से हो रहे लगातार बारिश के कारण आज सुबह निगम की टीम वार्ड क्रमांक 2, धांगर डीपा पैठू डबरी, वार्ड 43 सराईभदर , वार्ड 3 न्यू होरिजन स्कूल, वार्ड 8 सिद्धिविनायक कालोनी, वार्ड 10 राजमहल रोड, वार्ड 29 ललित स्कूल , वार्ड 30 होगा मंदिर , मालधक्का , जेल पारा संजय कॉम्प्लेक्स आदि कई बाढ़ ग्रस्त इलाकों पर कार्य कर रही है और पानी निकासी को क्लियर किया जा रहा है ।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लिए पंचायती धर्मशाला, प्राथमिक शाला बोरदादार, प्राथमिक शाला भगवानपुर , खर्रा घाट सामुदायिक भवन, इंदिरा नगर सामुदायिक भवन , प्राथमिक शाला कौहाकुण्ड, कया घाट सामुदायिक भवन आदि को राहत शिविर भी बनाए गए। है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *