चोर गैंग के नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार,3चोरियों का खुलासा

0
IMG-20240731-WA1048
  • BNS की नई “संगठित अपराध” की धाराओं पर पहली कार्रवाई

सामना – रायगढ़- तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 5 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 2 बाइक को बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार में 3 आपराधों का खुलासा हुआ है ।

29 जुलाई 2024 को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी। ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक चोरी हुई थीचोरी की रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 200, 201 धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया।

घटनास्थल से आरोपियों के भागने के संभावित मार्ग के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई ।

तत्काल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया।

आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चौहान, अर्जुन सिदार अनुराग राठिया और नाबालिग बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे अपने बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों का हैंडल लॉक नहीं था जिसे चोरी कर ले गये।

आरोपियों ने इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना स्वीकार किया है जिन्हें आरोपियों ने ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखा था।

आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 457, 380 आईपीसी कायम है।

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है । आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार

(2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार

(3) पृथ्वी चौहान पिता पुरुषोत्तम चौहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार

(4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार

(5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़

(6) विधि के साथ संघर्षरत बालक

 

आरोपियों से जप्त संपत्ति- 07 बाइक, एक बैटरी और यूपीएस जुमला कीमती – करीब ढाई लाख रूपये ।

 

चोरी की 05 बाइक-(i) काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, (ii) लाल रंग का टीवीएस अपाचे, (iii) बजाज डिस्कवर बिना नंबर, (iv) एक लाल रंग का पल्सर, (v) एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक । एक बैटरी और यूपीएस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *