नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, काटा चालान

0
IMG-20240807-WA1216

सामना -रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर एसडीएम कार्यालय रायगढ़ के सामने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौंक, सत्तीगुडी चौंक में ‘नो-पार्किंग’ जोन तथा सड़क ऊपर खड़ी दुपहिया वाहनों को बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया।

ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को इन क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़ी कर सड़क को जाम करने की शिकायत मिली थी।

कार्रवाई दौरान टोइंग क्रेन द्वारा 8 दुपहिया वाहन को थाना लाया गया था जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117/177, 119/177, 127(3) के तहत 700 रूपये का समन शुल्क काटा गया है । ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *