रायगढ़ -बीजेपी से कुंदन देहरी तो कांग्रेस से फूलकुमारी भट्ट प्रबल दावेदार

0
20241226_144703.jpg

रायगढ़ नगर निगम चुनाव 2025

सामना -रायगढ़ – रायगढ़ नगर निगम चुनाव 2025के लिए  वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब वार्ड पार्षद के लिए संभावित चेहरे (उम्मीदवार) भी नज़र आने लगे हैं।बात करें वार्ड नंबर 38 सोनकरपारा (सोनुमुड़ा) की तो वार्डों के आरक्षण तय होने के बाद यह वार्ड एससी आरक्षित है।

ऐसे में अब वार्ड नंबर 38 से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों से दावेदारों की तस्वीर भी उभरने लगी हैं

कांग्रेस से फूलकुमारी मुरारी भट्ट प्रबल दावेदार

इस वार्ड की वर्तमान पार्षद फूलकुमारी भट्ट ने वर्ष 2005 में   पहला चुनाव निर्दलीय लड़ा और जीत हासिल की,जिसके बाद वर्ष 2019 में वार्डों के आरक्षण में यह वार्ड महिला एससी के लिए आरक्षित हुआ था,जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की,अब फूलकुमारी अपनी तीसरी पारी खेलने तैयार हैं सूत्रों की माने तो कांग्रेस से फूलकुमारी की टिकट लगभग तय मानी जा रही है,हालांकि मुरारी भट्ट भी चुनाव लड़ सकते हैं।

बीजेपी से कुंदन देहरी को मिल सकती है टिकट

वर्ष 2014 में कुंदन देहरी ने पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली और कुंदन अपने निकटतम बीजेपी प्रत्याशी गुरुचरण भट्ट से मात्र 40 वोटों के अंतर से हारे दूसरी बार 2019 में महिला सीट होने पर कुंदन देहरी को माता पुष्पा देहरी ने बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी वह कांग्रेस प्रत्याशी फूलकुमारी भट्ट से मात्र 60 वोटों से पीछे रह गईं, लेकिन इन दोनों ही चुनावों में कुंदन ने वार्ड में अपनी एक जगह बना ली।

निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कुंदन को पार्टी से निष्कासित होना पड़ा,फिर सितंबर 20222 में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित उनके समर्थकों की पार्टी में वापसी के दौरान कुंदन देहरी की भी पार्टी में वापसी हुई,ऐसे में कुंदन देहरी अब तीसरी बार चुनावी भाग्य आजमाने के लिए तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी उन्हें इस आजमाइश का मौका जरूर देगी।लिहाजा कुंदन बीजेपी से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

गुरुचरण भट्ट को भी है टिकट की आस

वहीं दूसरी ओर बीजेपी से पूर्व पार्षद रहे गुरुचरण भट्ट की पत्नी ने वर्ष 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी फूलकुमारी भट्ट से हार मिली,जिसके बाद पार्टी ने गुरुचरण भट्ट को पार्टी से निष्कासित कर दिया,खबर है कि गुरुचरण भट्ट की अब तक पार्टी में वापसी नहीं हुई है,हालांकि गुरुचरण भट्ट भी आस लगाए बैठे हैं कि चुनाव से पहले उनकी वापसी होगी और पार्टी  उन्हें एक और मौका देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *