November 13, 2026

छत्तीसगढ़ में महापौर,अध्यक्षों का आरक्षण टला,7 जनवरी को होगा तय

IMG-20241226-WA1471.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए महापौर और अध्यक्ष के पद के आरक्षण की कार्रवाई 27दिसंबर 2024 को स्थगित कर 7जनवरी 2025 को तय की गई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाना है।

जिसके लिए पूर्व में आरक्षण की कार्रवाई कल यानी 27 दिसंबर को की जानी थी, लेकिन अब अपरिहार्य कारणों से इस कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी सूचना में आरक्षण की तिथि 7जनवरी 2025 तय की गई है।

Advertisement Carousel