Raigarh वार्ड नं 19 से राहुल महामिया ने की दावेदारी

0
IMG-20241226-WA1647.jpg

रायगढ़ नगर निगम चुनाव 2025

सामना – रायगढ़-  रायगढ़ नगर निगम चुनाव में शहर वार्ड नम्बर 19 से  दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है,इस वार्ड से कई दावेदारों के चेहरे सामने आ रहे हैं जो चुनाव लड़कर पार्षद बनने की मंशा रखते हैं।

इस फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है राहुल महामिया का,अब राहुल ने अपनी दावेदारी पेश की है। आरक्षण के बाद कई चुनावी समीकरण बदले हैं। ऐसे में वार्ड नंबर 19 से एक ऐसे सशक्त युवा राहुल महामिया भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग  करेंगे।

आसन्न नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। राहुल महामिया का कहना है कि उनकी  रणनीति ऐसी होगी कि यदि वे चुनकर आते हैं तो वार्ड के किसी भी नागरिक को पार्षद के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वो स्वयं वार्डवासी के घर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

वार्ड की समस्या के लिए वार्ड वासियों को पार्षद और निगम की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे हमेशा वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

राहुल महामिया वार्ड नम्बर 19 के लोकप्रिय सरल, सहज, सहयोगात्मक व्यक्तित्व के छवि वाले हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। वार्डो की आरक्षण के बाद वार्ड क्रमांक 19 सामान्य सीट हो गई है ऐसे में इस वार्ड से युवा हस्ताक्षर के तौर पर राहुल महामिया का नाम सामने आ रहा है। राहुल विधान सभा चुनाव के दौरान रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *