कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सभापति,नेताप्रतिपक्ष का चुनाव करेंगे

0
20250301_132703.jpg

रायगढ़ में शिव डहरिया को मिली जिम्मेदारी

सामना – छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी 33 जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं यह पर्यवेक्षक जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा नगरीय निकायों में सभापति, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चयन करेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ के लिए शिव डहरिया,रायपुर जिला पंचायत और नगर निगम के लिए प्रतिमा चंद्राकर,बिलासपुर के लिए प्रमोद दुबे, दुर्ग के लिए सुबोध हरितवाल, सरगुजा के लिए प्रेमसाय टेकाम, जगदलपुर के लिए राजेश तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और ज्योत्सना महंत को जांजगीर-चांपा जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

जिला पंचायत में अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष और नगर निगम में सभापति के लिए पर्यवेक्षक

नगर पालिका के लिए उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षक

नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *