Raigarh संदिग्ध मिला राज मिस्त्री का शव,जांच में जुटी पुलिस

0
IMG-20250324-WA0747.jpg

सामना – रायगढ़ – घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद के औरामुड़ा में राज मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।

ग्रामीणों कि सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके के पर पहुंच जाँच में जुट गई है। मामले कि गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

मृतक का नाम ओमप्रकाश गोंड उम्र लगभग 50 निवासी कोरबा थाना बालको क्षेत्र का बताया जा रहा है जो औरामुड़ा में रह कर ठेकेदार के अंदर राज मिस्त्री का काम करता था।

मृतक के शव चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आ रही है,इसलिए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के साथ उसके बेटा बहु साथ में रहते थे।सुबह जब गाँव वालों ने घर के सामने परछी में मृतक के शव को देखा तो ग्रामीणों में सनसनी मच गई,वही मृतक के बेटा बहु कही नहीं दिखे इसलिए गाँव वालों ने बेटे बहु द्वारा बुजुर्ग कि हत्या कर भागने कि आशंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *