शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण,शादी से किया इंकार,गया जेल

0
IMG-20250328-WA1152.jpg

सामना रायगढ़ – घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक संबंध बनाने और मुकरने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी खीरसागर सिदार उर्फ गोलू सिदार (27), निवासी बरकसपाली को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


       घटना की जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2025 को एक 24 वर्षीय युवती ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खीरसागर सिदार से उसकी जान-पहचान चार साल पहले हुई थी। इस दौरान खीरसागर ने शादी का वादा कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि मई 2021 में जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे, तब खीरसागर ने जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद हर बार शादी का झांसा देकर वह उसे शोषित करता रहा।
         युवती को 19 मार्च 2025 को पता चला कि खीरसागर की सगाई किसी और लड़की से हो चुकी है। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कहा कि उसकी मर्जी के बिना यह सगाई हो रही है और वह शादी उसी से करेगा, कहकर सफाई दिया युवती को भरोसा दिलाने के लिए 23 मार्च 2025 को खीरसागर उसके माता-पिता के सामने शादी की बात करने आया और उसे अपने घर ले गया। लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के विरोध के बाद खीरसागर ने शादी से इनकार कर दिया और युवती को अकेला छोड़ दिया।

*पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी*
            युवती की रिपोर्ट पर घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी खीरसागर सिदार के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
          इस पूरे मामले में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव और उनकी टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *