कर्नाटक से जशपुर पहुंचा युवक का शव,नौकरी करने गया था मृतक

0
n65806891717432375002615a661c7910d22fa0be9a0e0dec181e97ec9fde20ae40d56d869814c915273fc4.jpg

सीएम विष्णु देव साय की सहायता से निः शुल्क वाहन की व्यवस्था

सामना – नौकरी करने कर्नाटक गए छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम बांसबाहर के युवक का शव मुख्यमंत्री की सहायता से गृहग्राम  पहुंचा।

मृतक युवक कर्नाटक में पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। रात में बोट में सोने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। वहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। 27 मार्च को संदीप साय रात में बोट में सोने के दौरान नींद की झोंक में समुद्र में गिर गया। जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में गुहार

घटना की सूचना बोट के मालिक नारायण खाखी ने संदीप के परिजनों को दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे संदीप के परिजनों के सामने मृतक के शव को भटकल से बांसबहार लाने की समस्या खड़ी हो गई। नीजि शव वाहन के संचालक इसके लिए मोटी रकम मांग रहे थे। परिजनों ने सहायता के लिए कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सहायता की गुहार लगाई।

सीएम साय ने की निःशुल्क शव वाहन की व्यवस्था

कैंप कार्यालय ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए पहल करते हुए सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर, कर्नाटक से शव को मृतक के गृहग्राम बाँसबाहर तक लाने के लिए निःशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की। शनिवार को संदीप साय पैंकरा का शव कर्नाटक से बाँसबहार पहुंचा। संदीप के शव को गृह ग्राम तक लाने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मृतक संदीप के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

सीएम कैंप कार्यालय ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

बगिया में संचालित सीएम कैंप कार्यालय जशपुर जिले के साथ पूरे प्रदेशवासियों के लिए आशा का नया केंद्र बना हुआ है। यहां लोग अपनी समस्या को लेकर उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। सीएम कैंप कार्यालय ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्प लाईन नंबर 07764-250061,07764-250062 भी उपलब्ध कराया है। इस नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *