IAS Transfer छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का तबादला

0
Screenshot_20250430_213250_Adobe-Acrobat.jpg

IAS यशवंत कुमार को मिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार

Samna छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के प्रभार में बदलाव कर नई पदस्थापना सौंपी है।

जिसमें सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।उनकी जगह अब यशवंत कुमार सचिव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रीना बाबा साहेब कंगाले के कार्यभार ग्रहण करने पर ऋचा शर्मा केवल अपर मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और अन्बलगन पी सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। शेष यथावत रहेगा।

एस. प्रकाश को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्याम लाल धावड़े  को सचिव, ग्रामोद्योग विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *