Raigarh-लैलूंगा पुलिस को मिली सफलता,6 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250617-WA0967.jpg

सामना – रायगढ़- लैलूंगा थाना पुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सतीश कुमार बेहरा  (उम्र 27 वर्ष), निवासी सलखिया को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 25 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जब तमनार थाना क्षेत्र की एक किशोर बालिका ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित के साथ राजपुर मेला देखने गई थी। वहीं आरोपी सतीश बेहरा और उसके साथियों ने पीड़िता एवं उसके साथी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, मुख्य आरोपी सतीश बेहरा घटना के बाद से फरार हो गया था।
               लैलूंगा पुलिस ने  लगातार उसकी तलाश जारी रखी थी। इसी क्रम में आज  17 जून 2025 को  टीम ने सलखिया गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
             इस गिरफ्तारी से न केवल छह साल पुराना मामला फिर से न्यायिक दिशा में आगे बढ़ा है, बल्कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और दबिश कार्रवाई का परिणाम भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *